भटगांव/जरही। नव नियुक्त छत्तीसगढ़ वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा का जिले में प्रथम आगमन जोरदार तरीके से हुआ। कोरबा-सूरजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र तारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान लगभग 200 गाड़ियों का लंबा काफिला साथ निकला, जो तारा वन विभाग विश्रामगृह से शुरू होकर उनके गृह ग्राम चेंद्रा तक गया।
जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और लड्डुओं से रामसेवक पैकरा का स्वागत किया। चंदरपुर, सूरजपुर, जरही और भटगांव में लड्डू से तौलकर अभिनंदन किया गया। जरही चौक पर जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आज जो स्नेह और उत्साह देखा, वह उस समय भी नहीं दिखा जब वे मंत्री बनकर आए थे। उन्होंने कहा यह मेरे लिए गर्व की बात है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, वह जनता और सरकार के बीच एक मजबूत पुल की तरह काम करेगी। जरही से उनका गांव मात्र 15 किलोमीटर दूर है, कभी भी किसी प्रकार के सहयोग के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं, उनका मोबाइल नंबर 24 घंटे कार्यकर्ताओं के लिए खुला रहेगा। भव्य कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल, प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष पुरन राम राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, महामंत्री लाल साय सिंह पावले, अशोक गुप्ता, राकेश शुक्ला, शशि सिंह, दशरथ सिंह, लाल संतोष सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भटगांव राजू जयसवाल, पार्षद विकास रजवाड़े, रंजीत सिंह, ओंकार सिंह (मोनू), रामधन राजवाड़े, बिट्टू सिंह राजपूत, दिवाकर सिंह, हिमांशु सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
