जरही। नगर पंचायत जरही स्थित मैत्री भवन में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा से हुई, जो प्रात: 10 बजे जरही से भटगांव तक निकाली गई। शाम 5 बजे से मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनसमूह ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के महाप्रबंधक दिलीप माधवराव बोबड़े उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट प्रभाकर ग्वाल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय झनेन्द्र कुमार महिलांग, कार्मिक प्रबंधक राजकुमार शर्मा, उप महाप्रबंधक मंगल राम, सब एरिया मैनेजर बीआर बिश्नोई, एडी जुबली स्कूल के प्राचार्य जोसेफ धन्ना स्वामी तथा शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल सोनगरा की व्याख्याता सोना सिंह मराबी शामिल रहे। कार्यक्रम में छोटे-बड़े बच्चों एवं महिला समूहों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता सपना ओल्को, नरेन्द्र साहू, सीताराम भास्कर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के संरक्षक डॉ. महेश्वर सिंह, अजय शर्मा, कौशल प्रसाद, दिलीप मंडल, पुष्पराज सिंह पटेल और विष्णु साहू ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेमराज पाटिल और तुलसी सिंह ने की। वहीं सचिव हंसारराम प्रधान, पुष्पा गढ़ेवाल, अशोक यादव और कोषाध्यक्ष केशव प्रसाद लहरे, कांति प्रधान सहित समस्त डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के सदस्य आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे। समारोह में सभी वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए सामाजिक समानता और एकता का संदेश दिया।
