अंबिकापुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि सुगम यातायात के लिए लोगों का घर तोड़कर सड़क चौड़ीकरण करने के बजाए वैकल्पिक उपायों पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री को क्षेत्रवासियों की मंशा से अवगत कराएंगे।
बिलासपुर चौक से नगर निगम की सीमा तक एनएच 130 को फोर लेन बनाए जाने की घोषणा के बाद बड़े पैमाने पर घरों और दुकानों के टूटने की आशंका से भयभीत क्षेत्रवासियों ने टीएस सिंहदेव से हस्तक्षेप की मांग की थी। क्षेत्रवासियों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों के साथ कई स्थानों पर सड़क की नपाई करा वर्तमान और प्रस्तावित फोर लेन की जद में आने वाले घरों और दुकानों का सर्वे किया। प्रभावितों ने बताया अभी डामर सड़क की चौड़ाई 10 मीटर है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित सड़क डिवाइडर सहित 25 मीटर की होगी। इसके दायरे में करीब 60 से ज्यादा मकान और दुकान आएंगे। सांड़बार बेरियर के पास से बाय पास सड़क बनना प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 7-8 साल पहले मुआवजा का वितरण किया जा चुका है। बाय पास रोड बन जाने से इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा और सड़क चौड़ीकरण के लिए घरों को तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने एनएच और लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर प्रस्तावित बाय पास और फोर लेन रोड के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को उचित पहल करने और जनभावना से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अवगत कराने की बात कही। सिंहदेव ने आश्वस्त किया वे जनता के निर्णय के साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान नगर निगम के नेता विपक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राजेश मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण विनय शर्मा बंटी, एसडी दुबे, विनय गुप्ता, मनोज चौरसिया, गुरप्रीत सिंह, महेश साहू, शैलेंद्र जायसवाल, अवधेश साहू, सुभाष साहू, सुकलू राजवाड़े, अवधेश उपाध्याय, राम लखन राजवाड़े, सूरज साहू, रामकृष्ण साहू, रामसेवक साहू, राजकुमार तोमर, विनोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, श्रीराम राजवाड़े, शिवम गुप्ता, निर्भय जायसवाल, विक्की जायसवाल, पंकज राजवाड़े, इंद्रु राजवाड़े, सोहन साहू, गोपी साहू, रामा राव, विनोद गुप्ता, मोचन राजवाड़े, रविकेश तोमर, विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल सहित क्षेत्र वासी उपस्थित थे।

Spread the love