अंबिकापुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने महाशिवरात्री पर्व के शुभ दिन पर शिवसागर बांध के पश्चिमी तट पर पैलेस छठ घाट के कंक्रीटीकरण और सौन्दर्यीकरण की नींव रखी। विगत कई वर्षों से शहर के छठ व्रती छठ पर्व पर अर्घ्य देते आ रहे हैं। छठव्रतियों की बढती संख्या एवं बांध में सुव्यवस्थित घाट नहीं होने के कारण सरगुजा राज परिवार ने इस बांध में स्वयं के व्यय से घाट निर्माण का संकल्प लिया। इसी कड़ी में बुधवार को प्रथम चरण में करीब 10 हजार वर्ग फिट घाट निर्माण का शिलान्यास किया गया।
महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर हुए इस शिलान्यास के दौरान विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा की गई। पूजा के दौरान प्रयागराज संगम से लाए गए जल का उपयोग किया गया एवं शिवसागर बांध के जल में संगम से लाए गए जल को प्रवाहित किया गया। इस दौरान उनके साथ पूजा के दौरान अंबिकापुर के पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की के साथ ही शहर से नवनिर्वाचित सबसे कम उम्र की पार्षद मेघा खांडेकर साथ में बैठ पूजा में सहभागिता दी। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रियासतों के विलीनीकरण के दौरान शिवसागर बांध की संपत्ती राजपरिवार के पास रही थी, लेकिन यह संपत्ती सभी के निर्बाध उपयोग के लिए है। राजपरिवार ने छठ पूजा के दौरान छठव्रतियों की कठिनाई को देखते हुए घाट को सुव्यवस्थित करने का निर्णय लिया है। इस दिशा में प्रथम चरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर इसे छठ पूजा के पहले तैयार कर लिया जाएगा। आवश्यकता अनुरुप अगामी चरणों में शिवसागर बांध के तटों पर आगे भी घाट निर्माण की योजना है। सरगुजा राज परिवार ने छठव्रतियों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए 2024 के छठ व्रत के प्रारंभ होने के पूर्व पैलेस छठ घाट समिति का गठन चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में किया था। इस समिति की देखरेख में वर्ष 2023 में छठ पर्व के आयोजन के लिए शिवसागर बांध के पश्चिमी तट को व्यवस्थित कर छठ पूजा का बेहतरीन आयोजन किया गया था। इसी व्यवस्था को बेहतर करने के प्रयास की दृष्टि से यहां कंक्रीटीकरण और सौन्दर्यीकरण की नींव रखी गई है। इस दौरान बालकृष्ण पाठक, जेपी श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, मो. इस्लाम, रशीद अहमद, दुर्गेश गुप्ता, रविन्द्र सिंह तोमर, मदन जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, गुरुप्रीत सिंद्धु, दिनेश सोनी, बबन सोनी, सिंधु सोनी, शंकर प्रजापति, दीपक सिंह तोमर, नरेन्द्र सिंह टुटेजा, नितिश चौरसिया, अविनाश कुमार, रजनीश सिंह, विकास केशरी, आतिश शुक्ला, आलोक गुप्ता, अमित सिंह, दिनेश शर्मा, रोशन कन्नौजिया, देवेश त्रिपाठी, अंशु गुप्ता, तरनजीत सिंह बाबरा, मनीष तिवारी, पूर्णिमा सिंह, किरण सिंह सहित बडी संख्या में गण्यमान नागरिक मौजूद थे।
प्रथम चरण में 10 हजार वर्गफिट का होगा कंक्रीटीकरण
शिवसागर बांध एवं उसके तट से लगी भूमि जिस पर घाटों का निर्माण होना है उसमें सरगुजा राजपरिवार द्वारा पश्चिम तट पर प्रथम चरण में 10 हजार वर्गफिट क्षेत्र का कंक्रीटीकरण किया जा रहा है। इस तट पर लगभग 34 डिसमिल जमीन पर यह निर्माण किया जाना है। इसमें 10-10 फिट के दो स्टेप होंगे। प्रथम चरण के इस निर्माण को 2025 के छठ पर्व के पूर्व पूर्ण करने की योजना है। भविष्य में आवश्यकताओं को ध्यान रखते हुए बांध के पश्चिम तट के साथ ही दक्षिण तट पर भी घाटों के निर्माण की योजना बनाई गई है, ताकि बांध को शहर का सबसे सुव्यवस्थित छठ घाट बनाया जा सके।

Spread the love