निर्दलीय अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी अनीशा, भूपेंद्र का जमानत जप्त
लखनपुर। नगर पंचायत लखनपुर में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सावित्री साहू ने 717 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी को 2,639, कांग्रेस प्रत्याशी शिखा रमेश जायसवाल को 1,922 और निर्दलीय प्रत्याशी अनिशा गुप्ता को 107 मत प्राप्त हुए। 15 वार्डों में से 10 वार्डों में भाजपा और 5 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 5692 मतदाताओं में 4713 मतदाताओं ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री दिनेश साहू को 2633 मत, कांग्रेस प्रत्याशी सीखा रमेश जायसवाल को 1922 मत, निर्दलीय प्रत्याशी अनिशा गुप्ता 107 मत मिले। 717 वोटों से भाजपा प्रत्याशी सावित्री दिनेश साहू ने जीत हासिल की है। लखनपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा की उर्मिला विनेश खलखो, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा के दिनेश साहू, वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा के निशांत गुप्ता, वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा के अमित बारी, वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस के बबलू मझवार, वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा के समीउद्दीन खान, वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा की नेहा सन्नी बंसल, वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा की गायत्री सचिन अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा की पूनम राकेश साहू, वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस के रमेश जायसवाल, वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस के ईश्वर राजवाड़े, वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस की लक्ष्मी सिंह, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा की शीनू देवी, वार्ड क्रमांक 14 से बघोलन, वार्ड क्रमांक 15 में राजेश सोनवानी ने जीत दर्ज की है। वहीं निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी अनीशा गुप्ता और वार्ड क्रमांक 3 में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी भूपेंद्र जायसवाल का जमानत जप्त हो गया है। 21 वोट नोटा को मिले हैं। इस बार भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध मारते हुए अल्पसंख्यकों के वोट बैंक को अपने पक्ष में किया। लखनपुर नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है।
