अंबिकापुर। मोटरसायकल लूट के मामले में बतौली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने पूर्व में एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जप्त किया है। लूटे गए मोटरसायकल को पूर्व में ही पुलिस बरामद की थी।
सीतापुर थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी मन्नु राम ने पुलिस को बताया था कि 20.12.24 को मोटरसायकल कमांक सीजी 15 ईबी 5419 से शाम करीब 05 बजे देवरी मोड़ बतौली के पास एक अन्य मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 एडी 4458 से टक्कर के बाद उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की स्थिति बन गई थी। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मोटरसायकल को लूट कर भाग गए थे। मामले में थाना बतौली में धारा 296, 351, 115(2), 309 (3)(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया था और पूर्व में पुलिस टीम ने विधि से संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार कर लूटा गया दोपहिया वाहन एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया था। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के तलाश में पुलिस लगी थी। इसी क्रम में पुलिस ने फरार चल रहे शत्रुधन पैकरा पिता बालम साय पैकरा 28 वर्ष निवासी ग्राम पार्वतीपुर बरगीडीह को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक सुमन कुजूर, आरक्षक आनंद, संतोष बरवा, सुल्तान अहमद, राजेश खलखो, भगलू राम सक्रिय रहे।
