अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 02 निरीक्षक, 05 उपनिरीक्षकों व 01 सहायक उपनिरीक्षक के पदस्थापना स्थल में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अश्वनी सिंह को थाना लखनपुर से प्रभारी यातायात शाखा अंबिकापुर व निरीक्षक मनोज प्रजापति को प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम अंबिकापुर से थाना प्रभारी लुण्ड्रा में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार उपनिरीक्षकों में शिशिरकांत सिंह थाना प्रभारी लुण्ड्रा को प्रभारी सायबर सेल अंबिकापुर, विजय कैवर्त्य को प्रभारी यातायात शाखा अंबिकापुर से थाना अंबिकापुर, चन्द्रप्रताप तिवारी प्रभारी सायबर सेल अंबिकापुर को थाना प्रभारी बतौली, प्रेमसागर खुटिया को थाना लखनपुर से रक्षित केन्द्र अंबिकापुर, दिलीप दुबे को थाना अंबिकापुर से थाना लखनपुर में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार सउनि अरूण दुबे को थाना अंबिकापुर से रक्षित केन्द्र अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है।

Spread the love