04 वार्डों में निर्दलियों ने दिखाया दम-खम
सूरजपुर। जिला मुख्यालय के नगरपालिका की कमान कांग्रेस की कुसुमलता राजवाड़े को जनता ने सौंप दी है, जबकि जिले की 04 नगर पंचायतों में भाजपा ने जीत दर्ज कर अपना जलवा बरकरार रखा है।सूरजपुर नगरपालिका में भाजपा के 8 कांग्रेस के 6 व 4 निर्दलीय पार्षद जीत करके आए है। निर्दलियों में एक भाजपा के तो दो कांग्रेस के बागी हैं। नगरीय निकायों अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सूरजपुर नगर पालिका से कुसुमलता राजवाड़े इंडियन नेेशनल कांग्रेस, बिश्रामपुर से निर्मला यादव भारतीय जनता पार्टी, भटगांव से परमेश्वरी राजवाड़े भारतीय जनता पार्टी, जरही से पूरन राम राजवाड़े भारतीय जनता पार्टी एवं प्रतापपुर से श्रीमती मानती भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है।
सूरजपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद हेतु कुसुमलता राजवाडे व देवंती साहू के बीच कांटे का मुकाबला रहा। कुसमलता महज 24 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर नपा की कुर्सी अपने नाम कर ली हैं। मतगणना के दौरान पहले यह खबर सामने आई कि 196 वोट से कुसुमलता की जीत हुई है, जिस पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराते हुए पुनर्मतगणना की मांग रखी, इसके बाद यह जीत का अंतर सामने आया। पुनर्मतगणना के दौरान भारी गहमा गहमी की स्थिति बनी रही। भाजपा की देवन्ती साहू को 6432, कांग्रेस की कुसुमलता राजवाड़े को 6456 को मत मिले हैं।
भाग्यशाली है कुसुम….
कुसुमलता वर्ष 2019 में पहली बार कांग्रेस से वार्ड पार्षद का चुनाव एक वोट से जीती थी, तब भी पुनर्मतगणना की स्थिति बनी थी लेकिन तब भी उन्हें ही जीत का सेहरा बंधा था।
दिग्गज जो जीते और हारे
कांग्रेस के सुनील अग्रवाल, संजय डोसी बड़े चेहरों में शुमार थे, जिन्हें पराजय का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के गैबीनाथ साहू अपराजेय योद्धा साबित हुए हंै जो लगातार चौथी बार पार्षद बनने में कामयाब रहे। इस श्रेणी में पवन पुष्पलता साहू भी हंै किंतु इस बार उन्हें टिकिट नहीं मिल सका, तो वे बागी हो गइंर्। कांग्रेस की मंजुलता गोयल सर्वाधिक वोट से जीतने वाली पार्षद हैं वे दूसरीं बार पार्षद बनी हैं। हालांकि, इनके पहले इनकी सास इस वार्ड से पार्षद बनती रहीं, इस लिहाज से देखा जाए तो वे भी अपराजेय योद्धा हैं। भाजपा के राजेश साहू तीसरी बार पार्षद बने हैं। भाजपा नेता मुकेश गर्ग पिछला चुनाव हार गए थे इस बार वे बड़े अंतर से जीत कर पिछले चुनाव के हार का बदला ले लिए। इसी तरह वार्ड पार्षदों में भाजपा से शैलश अग्रवाल का यह पहला चुनाव था, शैलश भाजपा के बड़े कद के नेता भीमसेन अग्रवाल के पुत्र हंै, जिससे इस वार्ड पर सबकी निगाह थी और यहां प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी देवंती साहू पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू की पत्नी हंै जिससे उनकी यह हार भाजपा नेताओं के लिए चिंतन का सबब बन सकता है।
ये हंै विजयी पार्षद
वार्ड क्रमांक 01 से भाजपा से ललिता अजय सिंह, वार्ड क्रमांक 02 से कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े,
वार्ड क्रमांक 03 से भाजपा के मुकेश गर्ग, वार्ड क्रमांक 04 से भाजपा के प्यारेलाल साहु, वार्ड क्रमांक 05 से कांग्रेस के प्रशान्त कुमार साहु, वार्ड क्रमांक 06 से भाजपा से शैलेश अग्रवाल शैलू, वार्ड क्रमांक 07 से कांग्रेस के गैबीनाथ साहु, वार्ड क्रमांक 08 से भाजपा के पंकज चौबे,वार्ड क्रमांक 09 से कांग्रेस के राम सिंह, वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस की राधामुनी सिंह, वार्ड क्रमांक 11 से भजपा की कंचन संजू सोनी, वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस की मंजूलता गोयल, वार्ड क्रमांक 13 से निर्दलीय पुष्पलता पवन साहू, वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा के राजेश साहु, वार्ड क्रमांक 15 से निर्दलीय पिंकी साहू, वार्ड क्रमांक 16 से भाजपा के प्रमोद तायल, वार्ड क्रमांक 17 से निर्दलीय करमातो राजवाड़े, वार्ड क्रमांक 18 से निर्दलीय लल्लन राम पार्षद चुने गए हैं।
मनाया जीत का जश्न
कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाडे ने जीत के बाद ढोल नगाड़ों के साथ समूचे शहर में घूम कर जहां विजय जुलूस निकाला, वहीं लोगों से मुलाकात कर आभार भी जताया और कहा कि यह जीत जनता की जीत है। सभी के आशीर्वाद से वे अध्यक्ष बनी हंै। अब उनकी जिम्मेदारी नगर के विकास को गति देना तथा लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना है। इस जुलूस के दौरान कांग्रेस के खेलसाय सिंह, नरेश राजवाडे, अश्वनी सिंह, जफर हैदर, मनोज डालमियां, पिंटू अग्रवाल, आकाश साहू, सुरेंद्र राजवाड़े साथ रहे। भाजपा ने आठ वार्डों में जीत दर्ज की है पर अध्यक्ष पद हार जाने से भारी मलाल है। मलाल जीत के अंतर को लेकर भी है, इस वजह से खुशी का इजहार भी नहीं कर पा रहे हंै। कांग्रेस अध्यक्ष सहित 6 वार्डों में जीत गई पर माहौल बनाने वाले नेता हार गए, जिससे खुशी तो है पर चहुंओर जैसी खुशहाली नहीं है।

Spread the love