बिलासपुर—शहर से लगे लोफंदी गांव में सिलसिलेवार 72 घंटे के अन्दर आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर से प्रशासन और पुलिस में जमकर हड़कंप है। पुलिस के अनुसार मामला सामने आने के बाद अंतिम क्रिया के पहले एक शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि गंभीर रूप से बीमार दो लोगों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भर्ती मरीज की हालत खबर होने की मुख्य वजह फूड प्वाइजनिंग है। सूत्रों की मानें तो आधा दर्जन से अधिक मौत की मुख्य वजह जहरीली शराब का सेवन किया जाना है।

जानकारी देते चलें कि आज सुबह खबर मिली की लोफंदी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गयी है। खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन लोफंदी पहुंच गया। इस दौरान पुलिस ने एक शव अंतिम क्रिया कर्म से पहले अपने कब्जे में लिया। पुलिस प्रशासन के अनुसार गांव में दो दिन पहले कोनी में शादी पार्टी का आयोजन किया गया। बाद में मछली भात खाया और प्रदूषित पानी का उपयोग किया। इसके चलते दो लोगों की मौत हो गयी। परिवार वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। दूसरे दिन भी तीन लोगों की मौत हुई… और आज एक अन्य व्यक्ति की हुई.. मौत को गंभीरता से लेते हुए शव को बरामद किया गया। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से बीमार दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भर्ती मरीज फूड प्वाइजनिंग का शिकार है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मौत का सिलसिला दो दिन पहले से शुरू हुआ है। पटेलपारा, देवांगन पारा और मोची पारा के लोगों ने मिलकर गुरुवार की रात्रि जमकर खाया पीया। किन्ही कारणों से उसी रात दो लोगों की मौत हो गयी। सभी का अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को चार लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति की जान चली गयी। सभी का अंतिम संस्कार किया गया। मामले की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान और कलेक्टर आज सुबह लोफंदी पहुंचे। एक शव को अंतिम क्रिया कर्म से पहले तत्काल बरामद किया। शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामले में आज पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल गंभीर रूप से भर्ती कराए गए मरीज का इलाज किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मरीजों की हालत स्थिर है। इस बात की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि मौत की वजह क्या है। लेकिन सिम्स में भर्ती मरीजों की स्थिति को लेकर डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि सभी ने विषाक्त भोजन का सेवन किया है। जिसके चलते उनकी हालत खराब हो गयी है।

लेकिन सूत्र की माने तो मरने वाले लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। लेकिन सिम्स रिपोर्ट के अनुसार भर्ती मरीज फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए है। फिलहाल पुलिस भी यही कह रही है। जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी लोग पटेल पारा, देवांगन, मोची पारा के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि सरपंच के भाई की हालत गंभीर है। इस समय सिम्स मेँ इलाज चल रहा है।

कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच टीम बनाई

कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। विधायक दिलीप लहरिया को जांच टीम का संयोजक बनाया गया है। टीम के सदस्य प्रभावित गांव का दौरा करेंगे। वहां लोगों से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।

Spread the love